-सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
मिल्कीपुर 10 दिसंबर (आरएनएस ) क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर अजय कुमार सिंह ने बुधवार को कुमारगंज थाने निरीक्षण किया। उनके आगमन पर थाना परिसर में सक्रियता बढ़ गई और उन्होंने थाने के विभिन्न महत्वपूर्ण सेक्शनों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने मिशन शक्ति केंद्र, अभिलेख अपराध रजिस्टर, किचन, आवास व्यवस्था, तथा रजिस्टर का गहन अध्ययन किया। इसके साथ ही उन्होंने मालखाना, असलहा बंदीगृह, मुख्य कार्यालय, एवं गोपनीय रजिस्टर की भी जांच की। सभी अभिलेखों की स्थिति, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यानपूर्वक परखा गया। अजय कुमार सिंह ने थाने की सुरक्षा प्रणाली को और मजबूत करने के उद्देश्य से कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्कता बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर नियमित निगरानी रखने तथा जनसामान्य से संवाद बढ़ाने पर बल दिया। क्षेत्राधिकारी ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी रजिस्टर अद्यतन रहे और मालखाना व असलहा कक्ष की सुरक्षा में कोई चूक न हो। इस मौके पर थाना अध्यक्ष कुमारगंज ओमप्रकाश, चौकी इंचार्ज देवगांव अशोक कुमार पाठक, चौकी इंचार्ज चिलबिली यदुनंदन सिंह, चौकी इंचार्ज एनडीए हरिशंकर राय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक धनीराम वर्मा, भानू प्रताप शाही, सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

