देहरादून,10 दिसंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष में मृतकों के परिजनों को अब 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। सरकार ने नई दरों को मंजूरी देते हुए इसका जीओ जारी कर दिया है। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की ओर से घोषणा किए जाने के बावजूद जीओ जारी न होने के कारण प्रभावित परिवारों को केवल 6 लाख रुपये ही मिल रहे थे। प्रमुख सचिव वन रमेश कुमार सुधांशु की ओर से इसके आदेश किए गए। साथ ही वन विभाग को निर्देश दिया गया है कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की सभी घटनाओं में नई मुआवजा दरों को लागू किया जाए और उसी के आधार पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

