ऋषिकेश,10 दिसंबर (आरएनएस)। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब यात्रा केशगढ़ साहिब आनंदपुर साहिब से शुरू होकर बुधवार को ऋषिकेश के गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब पहुंची। जहां गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के अलावा अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य गगनदीप सिंह बेदी ने यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इस दौरान जो बोले सो निहाल के जयकारों से गुरुद्वारा परिसर गूंज उठा। बुधवार को लक्ष्मणझूला मार्ग स्थित श्री हेमुकंड साहिब में पहुंची श्री गुरु तेग बहादुर साहिब यात्रा में आए सैकड़ो श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में माथा टेका और गुरु घर से देश की खुशहाली को लेकर प्रार्थना करी। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य गगनदीप सिंह बेदी ने बताया कि यह यात्रा श्री गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी साला के रूप में निकाली जा रही है। यात्रा केशगढ़ साहिब आनंदपुर साहिब से आठ दिसंबर को शुरू हुई है और बुधवार को गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में यात्रा पहुंची और कुछ देर रुकने के बाद हरिद्वार की ओर रवाना हो गई। देर रात तक यात्रा ननकाना साहिब काशीपुर पहुंचेगी। 12 दिसम्बर को यात्रा अगले पड़ाव की ओर रवाना होगी। 24 दिसंबर तक यात्रा बिहार के पटना साहिब तक जाएगी और फिर अपने घर वापस पहुंचकर समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद गुरु तेग बहादुर की कुर्बानी को याद करने के साथ उनकी कुर्बानियों को दुनिया के सामने उजागर करना है। जिससे दुनिया को पता चले कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए सिखों के गुरुओं ने किस प्रकार कुर्बानियां दी है। मौके पर अल्पसंख्यक आयोग उत्तराखंड सरकार के सदस्य गगनदीप सिंह बेदी, गुरुद्वारा हेमकुंट के मैनेजर सरदार करनैल सिंह, सरदार जसविंदर सिंह, लाहौर सिंह, सरदार अजीत सिंह, अजमेर सिंह, हरनीत कौर, अमनदीप कौर, केशव सिंह, गुरबचन सिंह, मंजीत सिंह, अमन सिंह, प्यारा सिंह, गुरविंदर सिंह पिंडा आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

