कोटद्वार,10 दिसंबर (आरएनएस)। बलूनी पब्लिक स्कूल, तल्ला मोटाढाक में बुधवार को कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। काउंसिलिंग में विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी प्रदान की गई। काउंसिलिंग में मनोवैज्ञानिक सेवानिवृत्त कर्नल एस. एस. साही व पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विशेषज्ञ सेवानिवृत्त कर्नल विक्रम कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए वर्तमान समय में उपलब्ध विविध करियर अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों का उत्तर देते हुए उन्हें अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप सही दिशा चुनने के लिए प्रेरित किया। बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी ने कहा कि ऐसे काउंसलिंग सत्र विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सही समय पर सही मार्गदर्शन प्राप्त होने से बच्चों के जीवन में नई दिशा मिलती है। कोटद्वार विंग निदेशक अभिलाषा भारद्वाज ने कहा कि इस बदलते दौर में बच्चों की बढ़ती जिज्ञासा और मानसिकता को समझना आवश्यक है। ऐसे सत्र बच्चों को उचित कार्य-प्रणाली और सोच विकसित करने में अत्यधिक सहायक होते हैं। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

