विकासनगर,10 दिसंबर (आरएनएस)। आगामी 14 दिसंबर को कांग्रेस की ओर से दिल्ली में प्रस्तावित ‘वोट चोर गद्दी छोड़Ó रैली को सफल बनाने के लिए बुधवार को नगर के एक वेडिंग प्वाइंट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें चकराता, विकासनगर और सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भागीदारी कर दिल्ली की रैली को सफल बनाने पर मंथन किया। इस दौरान कांग्रेस चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। कहा कि देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मताधिकार को सीमित कर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से महारैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। पछुवादून रैली प्रभारी हरेंद्र शर्मा ने कहा कि उनके क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खनन, भूमाफिया और शराब माफिया के हवाले हो गई है। पूर्व मंत्री नवप्रभात ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किए जाने पर जोर दिया। कहा कि तकनीकी प्रक्रियाओं से वोटों को काटने का प्रयास किया जा रहा है। इसका कांग्रेस मजबूती से मुकाबला करेगी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि कांग्रेस का हर युवा बूथ स्तर पर पहरेदार की भूमिका निभाए। इसके साथ हरिद्वार विधायक रवि बहादुर, संजय पालीवाल, बॉबी नौटियाल, सुखविंदर कौर, राजकुमार, लालचंद शर्मा और ताहिर आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने किया। कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष शशि चौहान, कुसुम कौशल, सभासद सुमन लता, भारत कालरा, लवलेश शर्मा, पूर्व महासचिव राजीव शर्मा, श्याम सिंह चौहान, उमादत जोशी, अमर सिंह, सरदार सिंह, अजय नेगी, फुरकान, नितिन वर्मा, जितेंद्र रावत, रहमान, नौशाद अली, मोहम्मद अर्श, राहुल वर्मा, दिनेश, पिंकी रोहिला, नीरज रोहिला, दीवान सिंह, प्रिंस रावत, भुवन पंत, धीरेंद्र ताडिय़ाल, सुभाष चंदेल, हर्षुल शर्मा, समीर अंसारी, फरमान अली, राकेश नेगी, जितेंद्र रावत, रिंकू कन्नौजिया, असद खान, अभिराजन, हिमकर गुप्ता, रोहित गुप्ता, विपिन गर्ग, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, अनिता निराला, हरीश ग्रोवर और राजेंद्र बिंजोला आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

