न्यूयॉर्क ,11 दिसंबर । भारत ने अफगानिस्तान में हालात को लेकर पाकिस्तान पर कड़ा हमला बोला। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक के दौरान भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वतनेनी ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान की ओर से हुए हवाई हमले की कड़ी आलोचना की। हरीश पर्वतनेनी ने अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (हृ्ररू्र) की चिंता दोहराते हुए कहा कि वहां महिलाओं, बच्चों और नागरिकों पर हमला निंदनीय है। उन्होंने कहा कि व्यापार और पारगमन के नाम पर आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसका शिकार अफगानिस्तान के आम लोग हो रहे हैं।
भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे हमले डब्ल्यूटीओ और यूएन चार्टर के नियमों का उल्लंघन हैं। पर्वतनेनी ने कहा, हम अफगानिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता, संप्रभुता और स्वतंत्रता का पूर्ण समर्थन करते हैं।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल के वर्षों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर तनाव बढ़ा है। 2021 में तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद दोनों देशों के संबंध और जटिल हो गए हैं। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि उसे पाकिस्तान की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
पर्वतनेनी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता का मजबूत हिमायती रहा है। उन्होंने अफगानिस्तान से जुड़े मुद्दों पर क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि देश में विकास, शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित पक्षों को शामिल करना जरूरी है।
00

