पिथौरागढ़,11 दिसंबर (आरएनएस)। नगर में जिला अस्पताल की टीम ने मानस कॉलेज में जनजागरूकता अभियान चलाया। डॉ. प्रशांत अधिकारी के नेतृत्व में बीते रोज टीम कॉलेज पहुंची। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को एचआईवी, एसटीआई/आरटीआई हैपेटाइटिस बी, सी की जानकारी दी। साथ ही बचाव के उपाय भी बताएं। टीम ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य जांच के साथ ही रक्त परीक्षण भी किया। यहां काउंसलर फरहाना प्रवीन, दिनेश चंद्र जोशी, इंद्रा खंपा, वर्षा, प्रीति, चंदन, हिमांशु धामी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

