रुद्रपुर,11 दिसंबर (आरएनएस)। राजकीय शिक्षक संघ का ब्लॉक स्तरीय अधिवेशन फाजलपुर मेहरोला में आयोजित किया गया, जिसमें नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव संपन्न कराए गए। चुनाव में कृष्ण राम आर्य अध्यक्ष और आलोक कुमार राय मंत्री चुने गए। अध्यक्ष पद पर कृष्ण राम आर्य को 163 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कमल किशोर सक्सेना को 60 मत प्राप्त हुए। मंत्री पद पर आलोक कुमार राय ने 158 मतों से जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी राम रतन राठौर को 65 मत मिले। अध्यक्ष और मंत्री को छोड़कर अन्य सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुए। इसमें तरवीन सिंह पोखरियाल उपाध्यक्ष, यश यादव महिला उपाध्यक्ष, संदीप कुमार संयुक्त मंत्री, निमिषा जोशी महिला संयुक्त मंत्री, मुन्ना सिंह माथुर आय-व्यय निरीक्षक बने।
चुनाव पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी के नेतृत्व में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई। चुनाव अधिकारी के रूप में एएन झा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दयाशंकर पांडे, चुटकी देवरिया के प्रधानाचार्य आमोद सक्सेना और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज फाजिलपुर मेहरोला की प्रधानाचार्य शुभा रावत मौजूद रहे। कुल 267 मतदाताओं में से 237 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

