हरिद्वार,12 दिसंबर (आरएनएस)। सिडकुल थाना पुलिस ने नवोदय नगर क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक को 61.73 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल फोन और 900 रुपये भी मिले। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि कोर्ट चौकी प्रभारी शैलेंद्र ममगाईं टीम के साथ गश्त कर रहे थे, तभी प्रधानमंत्री आवास योजना फ्लैट्स के पास युवक संदिग्ध अवस्था में देखा गया। पुलिस को देख वह भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू पाल (27) पुत्र स्वर्गीय राजपाल मूल निवासी घरौंदा करनाल हरियाणा, हाल निवासी वैदिकनगर रायवाला बताया। तलाशी में उसके पास से स्मैक मिली। आरोपी ने स्वीकारा कि वह यह स्मैक बरेली निवासी मोहम्मद यूसुफ से खरीदकर लाया था और पहले भी दो-तीन बार स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है। इधर, यूसुफ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को बरेली भेजा जा रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

