जौनपुर ,13 दिसंबर (आरएनएस)। नगर के ओलन्दगंज के निवासी वरिष्ठ पत्रकार सरदार जोगेंद्र सिंह का शनिवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे लगभग 85 वर्ष के थे। पत्रकार सरदार जोगेंद्र सिंह विद्यार्थी जीवन से ही पत्रकारिता में रूचि रखते थे। उस समय जिले से कई साप्ताहिक अखबार निकल रहे थे, जिसमें वह अपना समाचार जौनपुर आलोक निकालते रहे। बाद में वे वाराणसी से प्रकाशित दैनिक गांडीव के जिला संवाददाता हो गए और उसके बाद उन्होंने गांडीव को छोड़कर कई और समाचार पत्रों कई दशकों काम किया। सरदार जोगेंद्र सिंह के निधन पर राजनेताओं, सामाजिक संगठनों के लोगों के साथ ही पत्रकारों ने गहरा दुख प्रकट किया है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को दोपहर में पूरे नागरिक सम्मान के साथ जौनपुर में गोमती नदी के पावन तट रामघाट पर किया गया, जहां पर बुद्धिजीवी, समाजसेवी, लेखक और पत्रकार मौजूद रहे
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

