नई दिल्ली , 13 दिसंबर (आरएनएस)। अंतरराष्ट्रीय शांति दूत और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. के. ए. पॉल ने भारत में विदेशी खेल हस्तियों के महिमामंडन को लेकर राजनीतिक नेतृत्व और सरकारों की कड़ी आलोचना करते हुए एक देशव्यापी बहस छेड़ दी है। उनका कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय खेल हस्तियों का महिमामंडन भारत के युवाओं, खिलाड़ियों और दीर्घकालिक विकास की कीमत पर किया जा रहा है, जो कि अनुचित है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो बयान में डॉ. पॉल ने अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के भारत दौरे पर किए गए राजनीतिक और आर्थिक इंतजामों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय खिलाड़ियों की उपेक्षा करते हुए विदेशी खिलाड़ी को महत्व दिया जा रहा है। मेसी की यात्रा से जुड़े विशेष प्रबंधों और सार्वजनिक खर्च की खबरों का जिक्र करते हुए डॉ. पॉल ने इसे “देश के लिए एक बड़ी त्रासदी” करार दिया है। अपने बयान के अंत में डॉ. के. ए. पॉल ने व्यवस्था में बदलाव की मांग की और नागरिकों से अपने नेताओं से जवाबदेही तय करने की अपील की है। उन्होंने कहा, “हमें अपने खिलाड़ियों, अपने युवाओं और अपने भविष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। बदलाव जरूरी है और मिलकर हम यह बदलाव ला सकते हैं,” साथ ही लोगों से उनके संदेश को अधिक से अधिक साझा करने का आग्रह किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

