पटना, 13 दिसंबर (आरएनएस) । माही सिंह एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, पटना साउथ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की। पहला ही दिन भरी संख्या में अभिभावकों ने अपने बच्चों का नामांकन कराए। ट्रस्ट चेयरमैन अमित कुमार के नेतृत्व में यह स्कूल आधुनिक शिक्षा जरूरतों, खासकर डिजिटल दक्षता और समग्र विकास, को पूरा करने पर केंद्रित है। सुरक्षित एवं समावेशी माहौल में नवाचार-आधारित शिक्षण, अनुभवात्मक गतिविधियां और डिजिटल टूल्स से भविष्य के जिम्मेदार नागरिक तैयार किए जाएंगे। अमित कुमार ने कहा कि “हमारा उद्देश्य शिक्षा को सुलभ और सबके लिए सशक्त बनाना है। डिजिटल शिक्षा पर विशेष फोकस देकर हम छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और कौशल-आधारित विकास प्रदान करेंगे, ताकि वे वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार हों। “बेटी शिक्षा” पर विशेष प्रतिबद्धता एवं प्राथमिकता देते हुए ट्रस्ट की सेक्रेटरी डॉ. मधुमिता सिन्हा ने कहा, “हम बेटियों की शिक्षा और उनके उज्जवल भविष्य को प्रोत्साहित करने के लिए कटिबद्ध हैं। विशेष छूट योजनाओं और समावेशी वातावरण से हम बेटियों को सशक्त बनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे।”
डिजिटल शिक्षा और अन्य प्रमुख विशेषताएं स्कूल डिजिटल शिक्षा को एकीकृत करते हुए निम्न सुविधाएं प्रदान करेगा:

