सागर 14 Dec, (rns) । सागर जिले के गढाकोटा में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां सागर से आ रहे बाइक सवारों को दमोह से तेज गति में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिस कारण बाइक पर सवार दो व्यक्ति घायल हुए और इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घटना के चश्मदीदों ने बताया कि ट्रक और बाइक की टक्कर इतनी तेज थी एक बाइक सवार कई मीटर दूर उछल के गिरा। वहीं लोगों ने थाना पुलिस व आपात कालीन सेवा 108 को फोन लगाकर बुलाया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ाकोटा भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान आनंद साहू और आशीष कुर्मी के रूप में हुई है।
जिनके परिजनों से संपर्क किया गया है।
पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।
फिलहाल पुलिस कानूनी प्रक्रिया और घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

