0-प्रियंका गांधी बोलीं- सरकार में मुद्दों पर बात करने की हिम्मत नहीं
नईदिल्ली ,14 दिसंबर (आरएनएस)। कथित वोट चोरी को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और सचिन पायलट समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पार्टी ने इसे वोट चोर गद्दी छोड़ रैली नाम दिया। इस दौरान राहुल ने कहा, देश में सत्य और असत्य की लड़ाई चल रही है। गांधी कहते थे कि सत्य सबसे जरूरी है। हमारे धर्म में सत्य को सबसे जरूरी माना जाता है।
राहुल ने कहा, हम सत्य को लेकर मोदी और शाह और आरएसएस की सरकार को हटाएंगे। वो वोट चोरी करते हैं। चुनाव के समय रुपये बांटते हैं। ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह, विवेक जोशी के नाम याद रखिए। चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है। उनपर कोई कार्रवाई नहीं हो सकती। आप मत भूलिए कि आप हिंदुस्तान के चुनाव आयुक्त हैं भाजपा के नहीं। हम इस कानून को बदलेंगे। आपके खिलाफ कदम उठाएंगे।
हरियाणा के लोगों के हाथों से चुनाव चोरी किया गया है, ब्राजिल की महिला और उत्तर प्रदेश के लोग मतदान करते हैं। मैंने अमित शाह को चुनौती दी कि चर्चा करते हैं, लेकिन संसद में उनके हांथ कांप रहे थे। कर्नाटक में लाखों वोट डिलीट हुए, महाराष्ट्र में जोड़े गए। चुनाव आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया। हमारे डीएनए में सत्य है, उनके डीएनए में असत्य और वोट चोरी है।
प्रियंका गांधी ने कहा, संसद में जब मल्लिकार्जुन खडग़े जी और राहुल गांधी जी ने एसआईआर वोट चोरी का मुद्दा उठाया तो मोदी सरकार नहीं मानी। आखिर में सरकार ने कहा कि हम पहले वंदे मातरम् पर चर्चा करेंगे, फिर एसआईआर और वोट चोरी पर बात करेंगे। सदन में हम वंदे मातरम् पर चर्चा करते रहे, लेकिन मोदी सरकार में जनता के मुद्दों पर बात करने की हिम्मत नहीं दिखी।
राहुल लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोटों की चोरी कर रही है। उन्होंने अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र और बिहार में कई कथित गड़बडिय़ों की जानकारी भी साझा की है। राहुल ने मतदाता सूची में अवैध और फर्जी नाम जोडऩे, एक ही पते पर कई मतदाता होने और विदेशी मतदाताओं के होने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, चुनाव आयोग इन आरोपों को नकारता रहा है।
भाजपा ने सोशल मीडिया पर कार्टून साधा कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने लिखा, तुम घुसपैठियों की सेवा में लगे रहो, हम देश की जनता की सेवा करते रहेंगे। भाजपा प्रवक्ता अमित मालवीय ने कहा, राहुल गांधी हारने पर ईवीएम और वोट चोरी पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जीत मिलने पर वही प्रक्रिया मान लेते हैं। बिना सबूत चुनाव नतीजों पर सवाल उठाना गलत है और इससे लोकतंत्र और जनता का भरोसा कमजोर होता है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

