रायपुर, 15 दिसंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख शहरों के अस्पतालों में मरीजों के साथ जब खुले आम वसूली हो रही है और उसे रोकने वाला कोई नहीं है। अस्पतालों के बाजारीकरण पर निर्देशक गुलाम हैदर मंसूरी द्वारा 2 घंटे 36 मिनट की फीचर फिल्म बनाई गई है जो मानवता के आधार पर सेवा को मुखर करती है। फिल्म में छत्तीसगढ़ के कलाकार एवं गीत संगीत लिखने वाले गायक संगीतकार एवं निर्देशक होने के बावजूद भी यह दुर्भाग्य के साथ लिखना पड़ रहा है कि इस फिल्म को राजधानी रायपुर के किसी भी थियेटर ने लगाने से इंकार कर दिया है। उक्त जानकारी प्रेसक्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में फिल्म के कलाकार ओम त्रिपाठी, मंसूरी हैदर, नेहा शुक्ला ने संयुक्त रूप से दी। फिल्म के रिलीज नया वर्ष जनवरी 2026 में द्वितीय सप्ताह में होने की संभावना है।
एस.शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

