नगरी, 15 दिसंबर (आरएनएस)। समीपस्थ शासकीय माध्यमिक शाला -गोरेगांव के समस्त छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक/ भौगोलिक भ्रमण में नया रायपुर के लिए प्रस्थान किया !वहां जंगल सफारी जू (चिडिय़ाघर ),आदिवासी संग्रहालय, शहीद वीर नारायण सिंह फ्रीडम फाइटर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्टैचू, संग्रहालय आदिवासी कल्चर पुरखौती मुक्तांगन ,हवाई अड्डा आदि का दर्शन पाकर सभी विद्यार्थी खूब आनंदित हुए।जंगल सफारी में विभिन्न प्रकार के जंगली जानवर चीता,भालू बारहसिंगा , नीलगाय, लोमड़ी ,सफेद बाघ,काला हिरण ,चिंकारा, सांभर लकड़बग्घा आदि स्वतंत्र अवस्था में देखकर बच्चे काफी रोमांचित गदगद हुए ।कौशल प्रसाद ध प्रधान पाठक माध्यमिक शाला गोरेगांव के निर्देशन में शैक्षणिक भ्रमण दल में शिक्षक राकेश कुमार कोसरिया, चंद्रप्रभा साहू ,गीतांजलि मेश्राम प्रबंधन समिति के सदस्य देवकी बंजारे किरण बनपेला, तुलसी साहू, ईश्वरी ऐल्मा, गंगा यादव, ऋषिकेश साहू सफाई कर्मी व रसोइयों ने सभी भ्रमण दल के सदस्यों को सब्जी पूरी परोसा गया। प्रधान पाठक के पी साहू ने समस्त भ्रमण दल को आभार व्यक्त किया। रात्रि 10:00 बजे सकुशल गोरेगांव मुख्यालय वापस हो गए। शैक्षणिक भ्रमण आनंददाई रहा।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

