देहरादून 17 दिसंबर (आरएनएस)। शिमला बायपास स्थित शिवालिक इंजीनियरिंग कॉलेज, देहरादून के ऑडिटोरियम में प्रदेश के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय इनोवेशन, डिजाइन एंड एंटरप्रेन्योरशिप बूट कैंप प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 17 से 19 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें प्रदेश के 241 पीएम श्री विद्यालयों के संस्थाध्यक्ष व शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। बूट कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि सहायक अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखंड अजीत सिंह भंडारी, यूसी गुप्ता तथा अंकुश प्रकाश शर्मा (निदेशक, एआईसीटीई) ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रशिक्षण सत्रों में नीलम सक्सेना एवं रिचा सिंहा ने आधुनिक नवाचार विषय पर जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सुमधुर पंत ने किया। प्रतिभागियों की ओर से आलोक द्विवेदी तथा पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मुंडाखेड़ा कला के डॉ. संतोष कुमार चमोला ने आयोजन की सराहना की।इस अवसर पर आकाश चौधरी, डॉ. सुजाता, अजय शर्मा, मधु पंत और नीलम सक्सेना मंच पर उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

