देहरादून 17 दिसंबर (आरएनएस)। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के खिलाडिय़ों ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित यूआईपीएम बायथल, ट्रायथल और लेजर रन वल्र्ड चैंपियनशिप 2025 में एक सिल्वर और दो ब्रांज मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। रितेश सिंह अग्रवाल ने बॉयज अंडर-17 ट्रायथल टीम इवेंट में सिल्वर, जबकि नम्या महतो ने गल्र्स अंडर-15 लेजर रन टीम इवेंट और अवनि राणा ने गल्र्स अंडर-15 ट्रायथल टीम इवेंट में ब्रांज मेडल हासिल किया। आरना चौहान ने गल्र्स अंडर-13 वर्ग में भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। खिलाडिय़ों के स्कूल पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी और प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

