शासन स्तर ने अलियाबाद के पौराणिक मंदिर के लिए स्वीकृत किए 93 लाख 94 हजार रुपये
बाराबंकी 18 दिसंबर (आरएनएस) विधानसभा दरियाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले अलियाबाद कस्बे में स्थित प्राचीन सर्वेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्वार के लिए शासन से 93 लाख 94 हजार रुपये की संस्तुति हो गयी है। राज्यमंत्री के प्रयास से एक और सराहनीय कार्य क्षेत्रीय जनता के लिए किया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के राज्यमंत्री सतीश शर्मा को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी है। जानकारी के अनुसार, जब से विधानसभा दरियाबाद के विधायक सतीश शर्मा बने हैं उसके बाद से ही लगातार पिछले आठ वर्षों से क्षेत्र में विकास की गंगा बहा रहे हैं। उन्होने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में सड़को का जहां जाल बिछाया वहीं उन्होने ग्रामीणो की सुविधाओं के लिए नदियों पर पुल भी बनवायें साथ ही में प्रदेश के राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने पर्यटन और धार्मिक स्थलों को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र के कई शिव मंदिरों का जीर्णोद्वार करवाने में पीछे नही रहे। उन्होने लगातार क्षेत्र के विकास के लिए रात-दिन एक कर दिया। विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद के अलियाबाद कस्बे में स्थित सदियों पुराने प्राचीन शिव मंदिर सर्वेश्वर महादेव की जीर्णोद्वार की बात क्षेत्रीय ग्रामीणों ने राज्यमंत्री से की थी। राज्यमंत्री ने क्षेत्रीय जनता को भरोसा दिलाया था कि जल्द ही इस मंदिर का जीर्णोद्वार होगा और शुक्रवार को शासन स्तर से शिव मंदिर के जीर्णोद्वार के लिए 93 लाख 94 हजार रुपये की मंजूरी मिल गयी है। इस सम्बन्ध में राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने बताया कि मैं दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र का सेवक हूं मेरा प्रयास रहता है कि जनता की समस्याओं को सुनने के बाद उसका निस्तारण कराना मेरी प्राथमिकता है। साथ ही में क्षेत्र के धार्मिक स्थलों का कायाकल्प कराना भी मेरा उद्देश्य रहा है। उन्होने क्षेत्रीय जनता को भरोसा दिलाया कि जनता ने जो मुझपर भरोसा किया है। उस भरोसे पर मैं खरा उतरने का प्रयास कर रहा हूं। टिकैतनगर नगर पंचायत के चेयरमैन जगदीश गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश मिश्रा, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अवस्थी, बाबा परमेन्द्र विक्रम सिंह सहित क्षेत्रीय लोगों ने राज्यमंत्री के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

