बिलासपुर 22 दिसंबर 2025 (आरएनएस) शहर में पल्स पोलियो अभियान में शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।अभियान के प्रथम दिन जिले में 2 लाख 62 हजार 816 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई है। जिले ने निर्धारित लक्ष्य के करीब 94.49 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है।
अब दो दिन घरों में बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी
अब शेष छूटे हुए बच्चों को घरों में जाकर खुराक पिलाई जाएगी। नगर में बनाए गए सैकड़ों बूथों में सुबह से बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान समाज सेवी सुनीता सिंह ने कर्बला, फजल बाड़ा व जूना बिलासपुर के अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में बनाए गए पल्स पोलियो बूथ में लाकर पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। इस संबंध में बताया कि 22 एवं 23 दिसंबर को ऐसे बच्चों को, जो किसी कारणवश पोलियो ड्राप नहीं ले पाए हैं। स्वास्थ्य विभाग, व महिला बाल विकास विभाग की टीमें उनके घर-घर जाकर पोलियो की दो बूंद पिलाएगी। माइक्रो प्लान के अनुसार हर घर तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहे।

