सोहावल-अयोध्या 22 दिसंबर (आरएनएस)। रौनाही थाना अंतर्गत सोमवार की दोपहर लाइन पार कर रहा दिव्यांग युवक राजेश कुमार पुत्र उजेर उम्र लगभग 37 निवासी कोतवाली रुदौली के गोहन्ना लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही एक ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से कटने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पूछे जाने पर रौनाही प्रभारी निरीक्षक लाल चंद सरोज ने बताया कि घटना की छान बीन कराई जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद समुचित धाराओं में केस दर्ज होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

