गोसाईंगंज-अयोध्या 22 दिसंबर (आरएनएस) गोसाईंगंज कोतवाली इलाके में शनिवार की सुबह टंडौली रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर मिली युवक के शव की शिनाख्त अभी हो नही पायी थी कि सोमवार की सुबह एक और अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।उसकी शिनाख्त हो नही पायी । सोमवार को वाराणसी से वंदे भारत ट्रेन दिल्ली जा रही थी । सुबह लगभग 11 बजे टन्डौली क्रासिंग के निकट ही एक 55 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन से कट गया। ट्रेन चालक ने जब ट्रेन रोकी तो लोंगो को पता चला। सूचना पर पहुंची गोसाईगंज पुलिस ने मृतक की शिनाख्त में जुट गई परन्तु कोई सफलता नही मिली।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

