सोहावल-अयोध्या 22 दिसंबर (आरएनएस)। किसानों की समस्याओं के समाधान तथा किसान मसीहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, चौधरी चरण सिंह की जयंती समारोह मनाने हेतु 23 दिसम्बर को सोहावल तहसील परिसर में किसान महापंचायत करके चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि सोहावल तहसील के किसानों की काफी समस्याएं हैं।जो कई महीनो से लंबित हैं तहसील प्रशासन द्वारा समाधान की दिशा में कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन समस्याओं के समाधान हेतु तथा किसानों के मसीहा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाने हेतु किसान महापंचायत की जाएगी। किसान महापंचायत में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण/ पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु विभागीय सक्षम अधिकारियों से बिन्दुवार वार्ता की जाएगी। इस किसान महापंचायत में उप जिलाधिकारी सोहावल, खण्ड विकास अधिकारी सोहावल, थानाध्यक्ष रौनाही, थानाध्यक्ष पूराकलन्दर और खाद्य रसद अधिकारी को बुलाया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

