सोहावल-अयोध्या 22 दिसंबर (आरएनएस)। शासन की महिमा निराली है। दो विकास खण्ड से जुड़ी तहसील में कुल 159 राजस्व गांव पंजीकृत है। इनमें अलाव जलाने के लिए कुल 11 स्थान चिन्हित किए गए जिनमें तीन स्थल नगर पंचायत खिरौनी में आते हैं। जहां नगर पंचायत की ओर से अलाव जलाया जा रहा है। तहसील क्षेत्र में बचे आठ स्थलो में भी हर स्थल पर अब तक अलाव नहीं जल पाये। अलबत्ता जलाने की व्यवस्था में लगे राजस्व विभाग के जिम्मेदार कर्मियों ने अलाव जलाने को लेकर कागजों का पेट भर दिया। सोहावल में तहसील परिसर, खिरौनी शारदा सहायक नहर पुल, साल्हेपुर निमैचा, सोहावल चौराहा, ग्रामीण बैंक रौनाही के सामने, अरकुना चौराहा, मुबारकगंज चौराहा, बड़ागांव रेलवे क्रासिंग के बगल, मसौधा में शुगर मिल के पास, सरियावां चौराहा, महावा, भदरसा तिराहा भरत कुंड, को अलाव जलाने का स्थल बनाया गया। इसके अतिरिक्त प्रशासन को किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर अलाव जलाने की आवश्यकता महसूस नहीं हुई। सोमवार को अलाव और कंबल वितरण कि जब पड़ताल की गई तो केवल चार स्थानों पर अलाव जलाया जाना सामने आया। जबकि सरकारी कागज पर हर स्थल पर अलाव जलाए जा चुके हैं। इस सम्बन्ध में तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण में 300 कंबल आए थे जो लेखपालों के माध्यम से बाँटे जा चुके हैं। दूसरी खेप 900 कम्बल की आई है। जिसे वितरण कराया जा रहा है। चयनित स्थलों में छूटे हुए स्थलों पर आज शाम तक अलाव हर कीमत पर जल जायेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

