कोलकाता। पोर्ट अंचल के गार्डेनरीच में फतेहपुर सेवा समिति के नव निर्मित कक्ष में 150 लोगों को कम्बल व 150 लोगों को मच्छरदानी वितरण किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अथिति व कार्यक्रम के सभापति डा. रमेश रजक ने कहा कि, जरुरतमंदों को सर्दी के में कम्बल व मच्छरदानी वितरण आत्मा को शांति प्रदान करने वाला कार्य है। इससे लोगों को सेवा की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य अथिति गौतम दास, सभापति आलोक रंजन मोदक, उपाध्यक्ष तपन कुमार राय व सचिव सत्याकी दास सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

