कोलकाता 25 दिसंबर (आरएनएस)। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार रात को क्रिसमस के अवसर पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्सÓ पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने शांति, प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हुए सभी को ‘मेरी क्रिसमसÓ की बधाई दी। वहीं
उन्होंने लिखा कि, क्रिसमस अपने साथ एकता, शांति और करुणा का संदेश लाता है। ममता बनर्जी ने लिखा कि, मुझे हर साल की तरह कोलकाता के बड़ाबाजार में मोस्ट होली रोजरी कैथेड्रल में आधी रात की प्रार्थना सभा में शामिल होने का सम्मान मिला। कलकत्ता के आर्कबिशप की उपस्थिति में, मैंने सभी के स्वास्थ्य, खुशी, समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की और आशीर्वाद मांगा। क्रिसमस की पवित्र भावना की गर्माहट ने बंगाल की गलियों को रोशन कर दिया, और दिलों को आशा, शांति और एकजुटता से भर दिया। इस पर्व की दया, क्षमा और करुणा का संदेश हमारे साथ बना रहे, और हमें आशावाद, चमक और वादों से भरे एक नए साल की ओर मार्गदर्शन करे।
सभी को एक आनंदमय मौसम और आने वाले साल के लिए शुभकामनाएं।इस अवसर को खास बनाते हुए ममता बनर्जी ने अपने द्वारा लिखे और संगीतबद्ध एक नए गीत को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि इस गीत को प्रसिद्ध गायिका श्रीराधा बंद्योपाध्याय ने स्वर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिसमस के पावन मौके पर वह यह गीत सभी के साथ साझा कर रही हैं, ताकि शांति और सद्भाव का संदेश हर घर तक पहुंचे।


















