रुड़की,26 दिसंबर (आरएनएस)। नन्हेड़ा अनन्तपुर निवासी एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता मोसीना ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी लगभग चार से पांच साल पहले नादिर पुत्र नफीस निवासी ग्राम नन्हेड़ा अनन्तपुर से हुई थी। पीडि़ता का कहना है कि विवाह के बाद से ही पति, ससुर, सास, जेठानी और ननदें उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगी। संतान नहीं होने को लेकर भी उसे लगातार प्रताडि़त किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

