बिलासपुर 27 दिसंबर 2025(आरएनएस) तिफरा में विशाल हिन्दू सम्मेलन का 25 दिसंबर को दोपहर 12.00 बजे से आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता रा.स्व.से. संघ के प्रांत प्रचारक, अभय राम, संस्कृत भारती के प्रांत संपर्क प्रमुख, दामोदर सोनी एवं मातृशक्ति श्रीमती संगीता शर्मा जी का उद्बोधन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती महक आहूजा द्वारा किया गया। संघ एवं तिफरा बस्ती के लगभग 225 हिन्दू सम्मेलन में उपस्थित हुए जिसमें मुख्य रूप से राजकुमार सचदेव, गोवर्धन देवांगन , छत्रपति , प्रदीप शर्मा रामनारायण साहू सुनील राय सुधाकर सारस्वत एवं अन्य शामिल थे। कार्यक्रम में श्रीमती किरण राठौर, कु.प्रतिमा मिश्रा एवं अन्य अनेक बच्चों ने नृत्य, एकल गीत, युगल गीत, ताइक्वांडो इत्यादि प्रस्तुत किए आयोजन में संजीव साहू, मनोज जायसवाल, मदन चौरे एवं परदेशी लाल प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।संयोजक सुनील राय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मेलन पश्चात भोजन प्रसाद सहित, नेत्र चिकित्सक, डॉ. निकिता जायसवाल एवं उनके सहयोगियों ने 65 लोगों का नेत्र परीक्षण कर नि:शुल्क दावा वितरण किया।

