अहमदाबाद ,28 दिसंबर (आरएनएस)। गुजरात के कच्छ जिले से साइबर अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शेयर बाजार और आईपीओ (ढ्ढक्कह्र) में निवेश कर रातों-रात अमीर बनने की चाहत में एक शख्स ने अपनी गाढ़ी कमाई के 16 लाख रुपये गंवा दिए। पीडि़त को बड़ी ही चालाकी से एक फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए फंसाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीडि़त ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने ठगी की पूरी कहानी बयां की है कि कैसे साइबर अपराधियों ने उसे डिजिटल जाल में फंसाकर कंगाल कर दिया।
व्हाट्सएप ग्रुप से शुरू हुआ ‘खेलÓ, ऐप के जरिए फंसाया
ठगी की यह स्क्रिप्ट व्हाट्सएप से शुरू हुई। पीडि़त को एक ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जिसे एक प्रोफेशनल इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी फोरम के रूप में पेश किया गया था। वहां ठगों ने शेयर बाजार और आईपीओ में पैसा लगाकर मोटे रिटर्न का लालच दिया। जुलाई महीने में पीडि़त को एक लिंक भेजा गया और एक ऑनलाइन फॉर्म भरने को कहा गया। फॉर्म भरते ही उन्हें एक संदिग्ध मोबाइल ऐप इंस्टॉल करने का निर्देश मिला, जो असल में ठगी का मुख्य जरिया था।
पहले मुनाफा देकर भरोसा जीता, फिर लगाई 16 लाख की चपत
पीडि़त का भरोसा जीतने के लिए ठगों ने शातिराना चाल चली। शुरुआत में जब पीडि़त ने 5 हजार रुपये का निवेश किया, तो उसे तुरंत 5,245 रुपये का रिटर्न दे दिया गया। इस मुनाफे को देख पीडि़त को यकीन हो गया कि यह कंपनी और काम सही है। इसके बाद उसने विश्वास में आकर ठगों द्वारा बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में कुल मिलाकर 16 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब पीडि़त ने अपने ऐप के वॉलेट में देखा, तो उसे वहां निवेश के बजाय 18 लाख रुपये का लोन दिखाई दिया, जिसे देखकर वह हैरान रह गया।
पैसे निकालने चाहे तो और मांगे 9 लाख
घबराए पीडि़त ने जब अपने निवेश किए गए पैसे वापस निकालने की कोशिश की, तो विड्रॉल नहीं हो पाया। इसके बाद उसने जब ठगों से संपर्क किया, तो उन्होंने पैसे रिलीज करने के नाम पर ‘प्रोसेसिंग फीसÓ के तौर पर 9 लाख रुपये की और मांग कर दी। तब जाकर पीडि़त को अहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों को ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप्स और लुभावने वादों से सतर्क रहने की सलाह दी है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

