जालंधर ,28 दिसंबर (आरएनएस)। हिंदू एकता मंच समिति (रजि.) द्वारा श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों की नि:शुल्क बस यात्रा कराने का अभियान निरंतर जारी है। इसी कड़ी में रविवार को श्रद्धालुओं का एक जत्था माता चिंतपूर्णी धाम और माता बगलामुखी धाम के दर्शनों के लिए रवाना हुआ।
हिंदू एकता मंच समिति (रजि.) पंजाब के प्रधान अतुल चड्ढा, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, महासचिव सुमित शर्मा, आशु चड्ढा और राहुल चड्ढा ने श्रद्धालुओं की उपस्थिति में इस यात्रा को रवाना किया। माता चिंतपूर्णी जी के दरबार हेतु इस 43वीं फ्री बस यात्रा के उपलक्ष्य में शनिवार को समिति के कार्यालय में आदरणीय पंडित अमरीश शास्त्री जी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। इस दौरान प्रधान अतुल चड्ढा, सुमित शर्मा, अमित आस्था, राहुल चड्ढा और आशु चड्ढा ने पूजा में भाग लेकर मां चिंतपूर्णी और मां बगलामुखी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रधान अतुल चड्ढा व कमेटी सदस्यों ने बताया कि संस्था द्वारा हर महीने बस यात्रा रवाना की जाएगी। जो श्रद्धालु इस यात्रा का लाभ उठाना चाहते हैं, वे महासचिव सुमित शर्मा से संपर्क कर सकते हैं। अतुल चड्ढा ने बताया कि 28 दिसंबर, रविवार को सुबह 6:00 बजे संगत को दर्शनों के लिए ले जाया गया। उन्होंने यात्रा में विशेष सहयोग के लिए पूर्व विधायक राजिंदर बेरी जी का धन्यवाद व्यक्त किया।
इस मौके पर उपस्थित गणमान्य: चेयरमैन रवीश शर्मा (अमेरिका), वाइस चेयरमैन हरप्रीत मोनू बेदी, उप प्रधान नवीन खुगर, सीनियर वाइस चेयरमैन मुकेश खुगर लक्की, सीनियर वाइस प्रधान गौरव मेहता (अमेरिका), अमित पुरी (पंजाब पुलिस), नवू राजपूत, संजू नारंग (उप प्रधान), गुरविंदर सिंह विर्क (इंस्पेक्टर), गगनदीप सिंह सेखों (इंस्पेक्टर), समाज सेवक जस्सा सांगवाल, निर्मल कुमार निम्मा (आप नेता), दिनेश जोशी (ऑस्ट्रेलिया), दीपक अरोड़ा, अंकुश शर्मा, शुभम शर्मा, करण दीप नागरा (कनाडा), निगेश वशिष्ठ, टेनिस सौंधी (टोनी), अश्विनी साहनी, आर्यन चड्ढा, राम लुभाया, कृपाल सिंह, प्रताप सिंह शेरगिल, परमिंदर सिंह संधू, राजू यादव, नितिन (पिज्जा नेशन), सनी राजपूत, शीला सिंह, अभिनव, प्रीत शेरगिल, जस्सी, परी चड्ढा, वामिका, परिणिति, सपना, प्रोमिला चड्ढा व अन्य भक्त उपस्थित थे।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

