भोपाल 28 दिसंबर (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को इंदौर ग्रामीण एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने देवास जिले के हाटपिपलिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसके साथ ही प्रदेश भर में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने आमजन के साथ प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को इंदौर ग्रामीण जिले के सांवेर विधानसभा के मां क्षिप्रा मंडल के बूथ क्रमांक 98 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री तुलसी राम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा सहित जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल एवं बूथ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने देवास जिले के हाटपिपालिया विधानसभा के क्षिप्रा मंडल के बूथ क्र. 29 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की Óमन की बातÓ कार्यक्रम को सुना। इस दौरान जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती, मंडल अध्यक्ष विश्वास उपाध्याय एवं बूथ अध्यक्ष बाबूलाल पटेल सहित जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

