हरिद्वार 29 दिसंबर (आरएनएस। अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमों की जांच के लिए हरिद्वार पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने चार जगह दर्ज मामलों की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया है। पुलिस के अनुसार, अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ पूर्व विधायक सुरेश राठौर को ब्लैकमेल करने के साथ ही एक भाजपा नेता की छवि धूमिल करने जैसे गंभीर आरोप में कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। यह मुकदमे कोतवाली ज्वालापुर, कोतवाली रानीपुर, थाना बहादराबाद और थाना झबरेड़ा में पंजीकृत हैं। एसआईटी का नेतृत्व एसपी सिटी अभय कुमार सिंह करेंगे। एसएसपी के अनुसार, यदि जांच में आरोप सिद्ध होते हैं तो सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बता दें कि, अभिनेत्री कथित ऑडियो जारी करके इन दिनों चर्चाओं में हैं। एसआईटी में दो निरीक्षक सहित सात पुलिसकर्मी इस एसआईटी में दो निरीक्षक सहित सात पुलिसकर्मी शामिल हैं, जो सभी मामलों की जांच करेंगे। पुलिस का कहना है कि विभिन्न पक्षों के बयान, डिजिटल साक्ष्य और दस्तावेजों की जांच के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। एसआईटी में निरीक्षक शांति कुमार गंगवार, कुंदन सिंह राणा, थाना प्रभारी अंकुर शर्मा, रविंद्र सिंह, रणजीत सिंह बिष्ट, कांस्टेबल विनय और वसीम शामिल हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस का खंडन सोशल मीडिया पर सोमवार को अभिनेत्री का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि उत्तराखंड पुलिस उनको गिरफ्तार करने के लिए पीछे पड़ी है। इस वीडियो में अभिनेत्री एक ऑटो रिक्शा में दिखाई दे रही हैं। हालांकि, हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभिनेत्री की गिरफ्तारी के लिए कोई टीम नहीं भेजी गई है। ‘हिन्दुस्तानÓ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

