सीहोर 29 दिसंबर (आरएनएस)।शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का पहला चरण चल रहा है और सोमवार को दो मैच खेले गए। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया आदि ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।
गत दिनों चर्च मैदान पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी की स्मृति में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में सोमवार को पांचवें दिन पहला मैच सीहोर रेड विरोध एमजी क्लब के मध्य खेला गया जिसमें एमजी क्लब 1-0 से विजय रही एमजी क्लब की तरफ से अथर्व ने एक गोल किया दूसरा मैच सीहोर क्लब विरोध सीहोर गल्र्स के मध्य खेला खेला गया जिसमें सीहोर क्लब 2-0 से विजय रही सीहोर क्लब की तरफ से पुष्प ने एक गोल किया, लकी ने एक गोल किया।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मंगलवार को दो मैच खेले जाएंगे पहला मैच सीहोर बॉयज विरुद्ध एमजी क्लब के मध्य खेला जाएगा दूसरा मैच सीहोर क्लब विरोध सीहोर चिल्ड्रन के मध्य खेला जाएगा।

