रुड़की(आरएनएस। क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में करीब आठ माह से सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने से यहां से गुजरने वाले ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार शिकायत के बाद भी इस सड़क को जलभराव से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में एक सड़क पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर जलभराव होने से यहां कीचड़ भी पैदा हो गया है। इससे ग्रामीणों व स्कूल जाने वाले बच्चों को अब भारी परेशानी होने लगी है। ग्रामीण साबिर, मुकर्रम, याकूब, नौशाद, गुलशेर उर्फ गुला, परवेज, वाजिद, सजाकत, सईद, तमरेज, सोनू, जाकिर, सुभान, नोमान, शाबान, गुलशेर, नौशाद, आशिक आदि का कहना है कि पानी निकासी नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर भर रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

