रुड़की(आरएनएस। रुड़की और देहात क्षेत्र में ठंड और शीतलहर का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 तथा न्यूनतम 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। कड़ाके के ठंड के साथ-साथ घने कोहरे ने भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विजिबिलिटी कम होने के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पिछले कुछ दिनों से धीमी हो गई है। सुबह और रात के समय दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे, दिल्ली देहरादून हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। लंबी दूरी की बसें और ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

