विकासनगर(आरएनएस। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत मंगलवार को नागथात खेल मैदान में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी प्रेम लाल की अध्यक्षता में संपन्न शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में दस शिकायतों बिजली, पानी, सड़क आदि से संबंधित आई। जिनमे से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

