पौड़ी,30 दिसंबर (आरएनएस)। कोतवाली पुलिस ने होटल में ग्राहक का शराब परोसने पर दो संचालकों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल जयपाल नेगी ने बताया कि सोमवार की रात पुलिस ने होटलों और ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो होटल में ग्राहक को शराब पीते पाए गए। जिस पर पुलिस ने पौड़ी निवासी होटल संचालक अर्जुन सागर और विशन सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

