देहरादून,31 दिसंबर (आरएनएस)। सेलाकुई स्थित माया देवी विश्वविद्यालय में ङ्खशह्म्द्मद्बड्डठ्ठह्य क्रद्गड्डद्यह्ल4 क्क1ह्ल रुह्लस्र के सहयोग से एक प्लेसमेंट ड्राईव आयोजित किया गया जिसके अर्न्तगत एमबीए एवं बीबीए कोर्स के छात्रों ने प्रतिभाग लिया। प्लेसमेंट अभियान के दौरान ङ्खशह्म्द्मद्बड्डठ्ठह्य क्रद्गड्डद्यह्ल4 क्क1ह्ल रुह्लस्र के द्वारा नामित प्रतिनिधियों ने एक कठिन चयन प्रक्रिया आयोजित की, जिसमें समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार जैसी चयन प्रकियाएं शामिल थीं। इस अवसर पर माया देवी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डॉ0) आशीष सेमवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुल 19 प्रतिभाशाली छात्रों के एक समूह को उक्त निजी कंपनी द्वारा प्रतिष्ठित पदों पर चयनित किया गया। यह उपलब्धि संस्थान के छात्रों का उद्योग के लिए तैयार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होनें कहा कि हम अपने छात्रों की इस सफलता पर बेहद गर्व महसूस करते है। यह प्लेसमेंट हमारे गुवत्तापूर्ण शिक्षा और उद्योग केंद्रित पाठ्यक्रम का प्रमाण है, जो हमारे छात्रों का वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करता है। विश्वविद्यालय की उपाध्यक्षा प्रो0 (डॉ0) तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कहा कि यह प्लेसमेंट विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकार्ड में एक और मील का पत्थर है और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होनें बताया कि विश्वविद्यालय सदैव ही अध्ययनरत छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने में प्रयत्नशील है। वर्कियंस रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की महानिदेश सुश्री निधि रॉय ने कहा कि कंपनी में हम हमेशा नई प्रतिभाओं की तलाश करते है। माया देवी विश्वविद्यालय के छात्रों में हमने जो जुनून और कौशल देखा, वह नि:सदेह सराहनीय है और हम उन्हें अपनी टीम मे शामिल करने के लिए उत्सुक है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

