देहरादून, 03 जनवरी (आरएनएस)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर कला के एनएसएस शिविर में शनिवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाल भवन में आयोजित शिविर में एएनटीएफ की उपनिरीक्षक प्रेरणा चौधरी ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के तरीके बताए। प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत ने विधिक सेवाओं और टोल-फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। मोहित राठी, कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति व 50 छात्राएं मौजूद रहे।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

