देहरादून, 03 जनवरी (आरएनएस)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को प्रेमनगर के व्यापार मंडल एवं महावीर सेवा समिति द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और जरुरतमंद असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा करना ही सच्चा मानव धर्म है। उन्होंने इस कार्य के लिए व्यापार मंडल प्रेम नगर एवं महावीर सेवा समिति के पदाधिकारियों की सराहना की। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, प्रदेश मंत्री भाजपा नेहा जोशी, महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष भूषण भाटिया, महामंत्री फकीर चंदा उपस्थित रहे।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

