देहरादून, 03 जनवरी (आरएनएस)। श्री नीलकंठ महादेव मंदिर ट्रस्ट द्वारा शनिवार को राघव विहार में नव वर्ष के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही क्षेत्र के मेधावी छात्रों को पारिताोषिक देकर सम्मानित किया गया। कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा, पार्षद अनिल नौटियाल, ट्रस्ट अध्यक्ष जयप्रकाश तोमर, भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी आनंद सिंह रावत, जितेंद्र मियां ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गीता बागड़ी ने स्वास्थ्य लाभ के लिए योग कराया। 10 वीं व 12 वीं की परीक्षा में 90 फीसदी से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान किया गया। महिलाओं की पारम्परिक वेशभूषा प्रतियोगिता में चंद्रा डसीला प्रथम, मधुबाला सेमवाल द्वितीय, परी चौहान तृतीय रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक गणेश कांडपाल, लीला पयाल, मनमोहन पैंथवाल ने कुमाऊनी लोकगीत मैं जा छू कमला.., न्यूली छबेली.. पर शानदार प्रस्तुति दी। मौके पर हरि सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह चौहान, हरीश कुंवर, निधि भट्ट, नीतू पंथवाल मौजूद रहे।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

