देहरादून, 03 जनवरी (आरएनएस)। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में 5 से 9 जनवरी तक आयोजित अंतर विश्वविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय (पी.जी.) कॉलेज, साहिया के छह पहलवान श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय की ओर से प्रतिभाग करेंगे। चयनित खिलाडिय़ों में सागर, सचिन कुमार, विशु तोमर, अर्शित तोमर, प्रियम और वाशु शामिल हैं। खिलाडिय़ों के साथ डॉ. रवि कुमार टीम मैनेजर के रूप में जाएंगे। महाविद्यालय प्रबंधन ने सभी पहलवानों को शुभकामनाएं दीं।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

