देहरादून, 03 जनवरी (आरएनएस)। उत्तराखंड में दुपहिया वाहनों पर चालक के साथ पीछे बैठने वाली सवारी के लिए भी हेलमेट अनिवार्य (डबल हेलमेट) करने की मांग जोर पकड़ रही है। अधिवक्ता अजय कुमार ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर इसके लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाने की मांग की है। अधिवक्ता अजय कुमार ने पत्र में तर्क दिया कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 129 के तहत सुरक्षा प्राथमिकता है, केवल दंड नहीं। उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों, ढलान और घुमावदार सड़कों को देखते हुए पीछे बैठने वाली सवारी की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने मांग की कि पुलिस द्वारा चालान या दंडात्मक कार्यवाही शुरू करने से पहले राज्य सरकार को डबल हेलमेट के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

