० मारे गए माओवादियों में कोंटा एरिया कमेटी इंचार्ज वेट्टी मंगडू ऊर्फ मुक्का एवं एरिया कमेटी सचिव माड़वी हितेश उर्फ हूंगा।
जगदलपुर/सुकमा 03 Jan, (आरएनएस) /- एसपी किरण चव्हाण ने बताया गया कि सुकमा जिले के दक्षिणी क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुकमाडीआरजी द्वारा सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया है। अभियान के तहत सुकमा के दक्षिण क्षेत्र में डीआरजी की टीमें रवाना की गई थीं, अभियान दौरान सुबह लगभग 8:00 बजे से सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।
सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थलों से कुल 12 माओवादियों के शव हथियार सहित बरामद किए गए हैं, जिनमें 05 महिला माओवादी शामिल हैं। प्रारंभिक तौर पर मारे गए माओवादियो में कोंटा एरिया कमेटी इंचार्ज वेट्टी मंगडू ऊर्फ मुक्का एवं कोंटा एरिया कमेटी सचिव माड़वी हितेश उर्फ हूंगा के रुप में पहचान हुई है। शेष माओवादियों की पहचान कार्यवाही जारी है ।
मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, INSAS, SLR Rifles जैसे हथियारों भी बरामद की गई।
बस्तर रेंज के IGP सुन्दरराज पी ने कहा कि बस्तर में माओवाद अपनी अंतिम साँसें गिन रहा है। संगठन की संरचना टूट चुकी है और अब उनकी किसी भी हिंसक चाल या दहशत फैलाने की कोशिश का कोई प्रभाव नहीं रह गया है।
सभी सक्रिय माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं।

