भोपाल 4 जनवरी (आरएनएस)।नगर निगम, भोपाल द्वारा शहर के नागरिकों को शुद्ध एवं पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराने के कार्य के साथ ही पानी की गुणवत्ता की जांच तथा शिकायतों का निराकरण संबंधी कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम अमले ने रविवार को विभिन्न झुग्गी बस्तियों सहित शहर के 210 स्थानों से जल के नमूने लेकर 08 प्रयोग शालाओं के माध्यम से परीक्षण किया साथ ही 45 स्थानों पर सीवेज चेम्बरों की सफाई कराई और सी.एम.हेल्पलाईन एवं महापौर हेल्पलाईन के माध्यम से प्राप्त 52 शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण ढंग से निराकरण भी किया गया और 24 स्थानों पर पाईप लाईनों के लीकेज भी सुधारे। झुग्गी बस्तियों से लिए गए 26 जल के नमूनों सहित 210 स्थानों से लिए गए जल के नमूनों का परीक्षण किया गया और सभी परीक्षणों में जल की गुणवत्ता उपयुक्त पाई गई।
महापौर मालती राय के निर्देश एवं निगम आयुक्त संस्कृति जैन के आदेश पर नगर निगम, भोपाल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दलों ने शहर की 26 झुग्गी बस्तियों से सहित कुल 210 स्थानों से जल के नमूने लेकर गंध, रंग, स्वाद, रेसिडुअल क्लोरीन, पीएच, टरबीलिटी व बैक्टेरियल की जांच 08 प्रयोग शालाओं के माध्यम से की गई जिसमें रेसिडुअल क्लोरिन पर्याप्त मात्रा में पाई गई साथ ही अन्य सभी मानक उपयुक्त पाए गए। निगम अमले ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 24 स्थानों पर पाईप लाईनों के लीकेज भी सुधारे और 45 स्थानों पर सीवेज चेम्बरों की सफाई भी कराई गई।
निगम के जलकार्य विभाग द्वारा सी.एम.हेल्प लाईन, महापौर हेल्प लाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के संबंध में 52 शिकायतों का निराकरण किया गया।

