हल्द्वानी 12 जनवरी (आरएनएस)। खेल विभाग की ओर से आयोजित अनुसूचित जनजाति बालक/बालिका वर्ग का ओपन एथलेटिक्स का 8 दिवसीय फिजिकल प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के वरिष्ठ सहायक अधिकारी नीरज पांगती ने खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र, ट्रैकसूट व शूज भेंट किए। उत्तराखंड लॉन टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त इनकम टैक्स सहायक निदेशक डीएस रावत ने खिलाडिय़ों को लक्ष्य हासिल करने को प्रेरित किया। इस दौरान डीएसओ डॉ. निर्मला पंत, किशोर पाल, त्रिलोक जीना, उमेश रावत, गोविंद लटवाल, अंकुश रौतेला, शशि, हेमलता, पूनम, कैलाश जोशी, तरुण पांडे रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

