हल्द्वानी 12 जनवरी (आरएनएस)। साइबर ठगों ने संजय नगर निवासी नारायण दत्त के बैंक खाते से करीब तीन लाख छह हजार रुपये उड़ा लिए। पीडि़त ने बताया कि न तो उनके पास एटीएम कार्ड है और न ही वे गूगल पे करते हैं। इसके बावजूद 23 दिसंबर को उनके एसबीआई बैंक खाते से दो अलग-अलग खातों में तीन लाख छह हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। जांच में पता चला है कि दो लाख अभिषेक नामक व्यक्ति के खाते में और एक लाख छह हजार रुपये रेखा नाम की महिला के खाते में भेजे गए। 25 दिसंबर को खाते की जानकारी पर ठगी का अहसास होने पर इसकी सूचना साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज कराई। साथ ही सोमवार को कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल बृजमोहन सिंह राणा ने बताया कि तहरीर साइबर सेल को भेजी जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

