हल्द्वानी 12 जनवरी (आरएनएस)। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। 18,146 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं। मुख्य अतिथि राज्यपाल एवं विवि के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा स्तर के मेधावियों को डिग्री और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में छह शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया। जबकि दो छात्रों को कुलाधिपति मेडल, 28 छात्रों को विवि गोल्ड मेडल, चार छात्रों को प्रायोजित मेडल प्रदान किए गए। समारोह का शुभारंभ शोभायात्रा, राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विस्तार, शोध गतिविधियों पर प्रकाश डाला। समारोह में कुलाधिपति ने पीएचडी एवं स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों के साथ समूह फोटोग्राफ भी लिया। इस दौरान विवि की नवनिर्मित शौर्य दीवार, हिन्दी वेबसाइट, पुस्तक ‘प्रगति के सोपानÓ त्रैमासिक पत्रिका ‘उड़ानÓ का लोकार्पण भी किया गया। डीएम ललित मोहन रयाल, सोबन सिंह जीना विवि के कुलपति प्रो.सतपाल सिंह बिष्ट, यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो.दुर्गेश पंत, जीबी पंत विवि के प्रो. एमएनएस चौहान, श्री देव सिंह सुमन विवि के कुलपति प्रो.एनके जोशी, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, विधायक डॉ.मोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष राज्य महिला उद्यमी परिषद रेनू अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, पूर्व सांसद महेन्द्र पाल, आलोक पांडे, विद्या परिषद के सदस्य प्रो.पीएस बिष्ट, डॉ.एचसी पुरोहित एवं कार्यपरिषद के सदस्य प्रो.बीएस राजपूत, प्रमोद कुमार गोल्डी, रमेश चंद्र बिंजोला, डॉ.अजय कुमार गुप्ता, प्रो.एचपी शुक्ला, प्रो.उमा जोशी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

