रुद्रपुर,14 जनवरी (आरएनएस)। संस्कार भारती के तत्वावधान में उत्तरायणी महोत्सव समिति द्वारा उत्तरायणी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों की प्रस्तुति से भारतीय लोककला व संस्कृति की झलक दिखी। बुधवार को रामलीला मैदान में आयोजित उत्तारायणी महोत्सव में कुमाउनी, गढ़वाली, भोजपुरी, पंजाबी, बंगाली लोकगीत व नृत्य समेत नाटक की कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुति दी। दर्शकों ने भी कलाकारों का तलियों से उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संस्कार भारती की ओर से बहुसंस्कृति पर आधारित उत्तारायणी महोत्सव से विभिन्न भाषा और संस्कृति को समझने का मौका मिलता है। कार्यक्रम का संचालन संस्कार भारती प्रदेश नाट्य प्रमुख गिरीश दुबे ने किया। यहां समिति अध्यक्ष सूबेदार इंद्र सिंह राठौर (सेनि.), मानवेंद कौर पांडे, नीरू पंवार, गोविंद सिंह लटवाल, राजेश शर्मा, प्रेम मेहरा, विजेंद्र यादव, रतन कपूर, सुरेश धपोला, गिरीश दुबे, डॉ कुलदीप रघुवंशी, तरुण दुबे, नंदन सिंह कोश्यारी, पवन कुमार, रामकमेश यादव आदि रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

