रुद्रपुर,14 जनवरी (आरएनएस)। नगर में कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। एसडीएम गौरव पांडेय और तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। बुधवार को नगर का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन धुंध छाए रहने से लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। पालिका प्रशासन ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों सहित नगर के 20 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। पालिका के रैन बसेरे में जरूरतमंदों के लिए हीटर, बिस्तर और कंबल की व्यवस्था की गई है। एसडीएम ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है और जरूरतमंदों को हर संभव सहायता दी जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

